छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट महसूस होना कहीं डिसीजन फटीग का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
आज के समय में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य पर कम और जीवन में चल रही परेशानियों पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। आम तौर पर, ऐसे में फिर सेहत का खराब होना तो लाजमी है, स्वाथ्य चाहे हमारे शरीर से जुड़ा हो या फिर हमारी मानसिक सेहत से। दोनों में नुकसान और समस्या का सामना उस व्यक्ति को ही करना पड़ता है। इसलिए, मानसिक और शारीरिक तौर पर सेहतमंद रहने के लिए अपनी सेहत पर महत्वपूर्ण ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए और एक अच्छा जीवन जीने के लिए दिमागी सेहत का मजबूत रहना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आज के समय में लोग किसी बात को लेकर इतना ज्यादा सोचते हैं, कि वह अपनी मानसिक सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर लेते हैं, जिसके कारण उनके रोजाना के काम पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ता है।
आज के समय में सभी लोग क्या करते हैं, अपनी सेहत पर ध्यान न देते हुए अपने करियर, घर-परिवार और अन्य कारणों के बारे में इतना ज्यादा सोचने लग जाते हैं, कि वह अपने स्वास्थ्य को काफी ज्यादा प्रभावित कर लेते हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य और व्यवहार में काफी ज्यादा बदलाव आ जाता है। इस बात को सभी जानते हैं, कि दिनभर में हमारी आंखों और दिमाग बिना रुके काम करते हैं, ऐसे में फिर भी रात के दौरान हमारी आँखें आराम कर लेती हैं, पर सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारा दिमाग बिल्कुल भी शांत नहीं रहता है और लगातार किसी न किसी बात पर सोचता ही रहता है, यानी कि काम करता रहता है। जिस में हम सोचते है, कि सुबह उठकर क्या बनाना है, किसके साथ जाना है, क्या करना है, कौन से कपड़े पहनने हैं, किस्से मिलना है, क्यों मिलना है, किसके साथ मीटिंग है, किस काम को पहले करना है, कहां जाना है और कैसे जाना है आदि जैसी छोटी-छोटी बातों को सोचने के कारण हमारा दिमाग काफी ज्यादा थक जाता है और उसको पूरा-पूरा आराम नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से व्यक्ति के स्वभाव में काफी ज्यादा बदलाव आ जाता है, जिसमें वह चिड़चिड़ा और उदास रहने लग जाता है। ऐसे में, छोटी- छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट महसूस होना डिसीजन फटीग जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। आम तौर पर, व्यक्ति के दिमाग में उत्पन्न इसी मानसिक थकान को मेडिकल भाषा में डिसीजन फटीग के नाम से जाना जाता है। इस दौरान अगर आपको कोई भी फैसला या फिर कुछ भी सोचते वक्त समस्या या फिर मानसिक थकान महसूस होने लगे, तो आपको समझ जाना चाहिए, कि यह डिसीजन फटीग का संकेत हो सकता है। इसलिए, इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आम तौर पर, ऐसे में आपको किसी बात को लेकर या फिर इस समस्या को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह कोई बड़ी मानसिक बीमारी नहीं है, बल्कि यह समस्या आम है, जिसमें व्यक्ति अपने रोजाना के आम फैसलों को लेने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस करने लग जाता है।
आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार किसी व्यक्ति को डिसीजन फटीग जैसी समस्या तब होती है, जब उसका दिमाग बार- बार अपने किसी काम को करने के विकल्पों के बीच में किसी एक विकल्प को चुनने को लेकर थक जाता है, या फिर कोई भी फैसला नहीं कर पाता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हमारे किसी भी तरह के फैसले को लेने की क्षमता हमारी मानसिक ऊर्जा पर ही निर्भर करती है। जब हम एक साथ कई बातों के बारे में सोचते हैं और उन बातों को लेकर अपने दिमाग पर काफी ज्यादा दबाव बनाने हैं, तो इस तरह की स्थिति में यह मानसिक शक्ति काफी ज्यादा कम हो जाती है, जिसकी वजह से हमारे कोई भी फैसले लेने की शक्ति, हमारे सोचने-समझने की शक्ति और धैर्य रखने की शक्ति पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति की मानसिक शक्ति काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में, यह बात बिल्कुल सच है, कि दिमाग में कई तरह की बातों के चलने के कारण व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट, गुस्सा आना या फिर निराशा महसूस होना डिसीजन फटीग जैसी मानसिक समस्या का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। ऐसे में, किसी भी तरह की मानसिक समस्या महसूस होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
डिसीजन फटीग की समस्या से किस तरह बचाव किया जा सकता है?
दरअसल, डॉक्टर के अनुसार आप डिसीजन फटीग की समस्या से अपना बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित बातों पर महत्वपूर्ण ध्यान दे सकते हैं, जैसे
- सुबह के समय मानसिक शक्ति ज्यादा होने के कारण आप कोई भी जरूरी फैसला सुबह के समय लें।
- ज्यादा कन्फ्यूजन पैदा न हो इसलिए, किसी भी काम को करने के लिए ज्यादा विकल्पों को न रखें।
- छोटे-छोटे फैसले खुद से लेने में आराम हो, इसके लिए आप अपने लिए एक सेहतमंद रूटीन को बनाये।
- लगातार काम करने से बचें, हर 60 से 90 मिनट में एक छोटी ब्रेक जरूर लें।
- मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए पर्याप्त और एक अच्छी नींद लें।
- रोजाना एक सेहतमंद डाइट का सेवन करें, इससे फैसलों को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।
यह स्थिति चिंता का कारण कब बनती है?
दरअसल, इस तरह की स्थिति में अगर आपको किसी भी तरह का कोई भी फैसला लेने में काफी ज्यादा दिक्कत महसूस होती है, या फिर चिड़चिड़ापन, थकान और अन्य दिक्कत महसूस होती है और इसके कारण आपके रोजाना के काम काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं और यह समस्या अभी से नहीं आपको काफी समय से परेशान कर रही है, तो इस दौरान यह स्थिति एक चिंता का विषय बन सकती है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में यह केवल डिसीजन फटीग की समस्या का संकेत नहीं होता है, बल्कि यह हमारे तनाव और मानसिक सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है, जिसको नजरअंदाज करना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इस तरह की स्थिति में हमको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है, इसलिए इस दौरान दिमाग में होने वाली समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इस दौरान आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।
निष्कर्ष: आज के समय में व्यक्ति घर की जिम्मेदारियों, अपने आने वाले भविष्य और अपने जीवन के अन्य कारणों के बारे में इतनी ज्यादा चिंता और सोच विचार कर लेते हैं, कि वह अपनी मानसिक सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर लेते हैं, जिसके कारण उनके रोजाना के काम को प्रभावित होते ही हैं, साथ में उनका व्यवहार भी बदल जाता है। इस दौरान वह हर बात पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस करने लग जाते हैं। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन और गुस्सा होना, कोई भी फैसला लेने में दिक्कत होना और मानसिक थकान महसूस करना जैसी स्थितियों को हल्के में लेना आपके लिए काफी ज्यादा भारी पड़ सकता है। क्योंकि, कई बार यह डिसीजन फटीग का लक्षण भी हो सकता है। इसके अलावा, यह इस बात का भी संकेत हो सकता है, कि आपका दिमाग लगातार फैसले लेते-लेते काफी ज्यादा थक चुका है। ऐसे में, अगर इस समस्या की समय पर पहचान कर ली जाए और वक्त रहते अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिया जाए, तो इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है और समय पर कंट्रोल किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मानस अस्पताल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. किस दौरान मानसिक थकान की समस्या होती है?
दरअसल, डॉक्टर के अनुसार किसी व्यक्ति को मानसिक थकान तब होती है, जब उस व्यक्ति का दिमाग काफी ज्यादा तनाव, काम के बोझ या फिर बिना आराम किये लंबे समय तक हाई-लेवल कॉग्निटिव एक्टिविटी में लगे रहना, जिसमें एकाग्रता, फैसले लेना, समस्याओं का हल निकालना जैसे कई काम शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न 2. अल्जाइमर के कौन- कौन से लक्षण हो सकते हैं?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अल्जाइमर दिमाग से जुड़ी एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो न केवल धीरे-धीरे याददाश्त और सोचने की शक्ति को खत्म कर देती है, बल्कि यह व्यवहार को भी खत्म कर देती है। आम तौर पर, इस समस्या के कई लक्षण हो सकते हैं, जिसमें हाल ही की घटनाओं को भूल जाना,
रोजाना के कामों को करने में दिक्कत महसूस होना, समय और स्थान का भ्रम होना, व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ जाना और हर वक्त चेहरे पर उदासी रहना जैसे कई लक्षण शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न 3. किन मामलों में व्यक्ति को ज्यादा चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है?
दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, की एक व्यक्ति को ज्यादा चिड़चिड़ापन तब महसूस हो सकता है, जब उसका मन और शरीर दोनों ही काफी ज्यादा दबाव महसूस कर रहे होते हैं। इसके इलावा, इस चिड़चिड़ाहट के पीछे अंदरूनी फिजिकल या फिर मानसिक समस्या भी शामिल हो सकती है।
प्रश्न 4. मानसिक थकान को किस तरह दूर किया जा सकता है?
दरअसल, अगर आप अपनी मानसिक थकान को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप पर्याप्त नींद लें, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, संतुलित आहार का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें और काम के बीच ब्रेक लेना जैसे कई उपायों को अपना सकते हैं।
प्रश्न 5. क्या बार -बार किसी बात को भूलना एक आम बात होती है?
आपको बता दें, की किसी व्यक्यि की सामान्य उम्र के बढ़ने या फिर तनाव के कारण बार-बार किसी बात को भूलना एक आम समस्या हो सकती है, पर अगर यह आपको कम उम्र में परेशान कर रही है और आपके रोजाना के कामों, याददाश्त और व्यवहार को बुरी तरीक से प्रभावित कर रही है, तो इस दौरान यह एक आम समस्या नहीं होती है, बल्कि यह एक बहुत ही बड़ा चिंता का विषय बन जाता है। इस तरह की समस्या अक्सर दिमागी थकान, नींद की कमी, डिमेंशिया या फिर अल्जाइमर जैसी दिमाग से जुडी गभीर बिमारियों का संकेत हो सकता है। जिस में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।