Blog


नशे की लत से कैसे निकाले खुद को बाहर !

नशे की लत के क्या है कारण लक्षण और उपाय ?

April 12, 2024

616 Views

नशा किसी भी चीज का हद से ज्यादा हो जाता है तो वो व्यक्ति पर काफी बुरा प्रभाव डालता है और कई बार गलत चीज का नशा व्यक्ति को तबहा भी कर देता है। इसके अलावा हम आज के लेख में बात करेंगे की कैसे व्यक्ति खुद को गलत नशे के चक्कर से बाहर निकाल सकता है। तो वही नशे का लक्षण, कारण और उपाय क्या है इसके बारे में बात करेंगे ;

कारण क्या है नशे की लत का ?

  • तनाव के चलते कई बार बच्चे इससे निजात पाने के लिए खुद से किसी भी दवाई का प्रयोग कर लेते है। जो बाद में लत की पंक्ति में शामिल हो जाता है।

  • जेनेटिक्स एंड फैमिली हिस्ट्री।

  • पर्यावरणीय कारण।

  • मनोवैज्ञानिक कारण।

  • मानसिक विकार जैसे अवसाद।

  • स्कूल या किसी सामाजिक जगह में दोस्तों की कमी का होना।

  • दर्दनाक घटनाओं का होना।

नशे की लत का लगना क्या है ?

  • नशे की लत का लगना किसी बीमारी से कम नहीं है। यदि नशे की लत व्यक्ति को अपनी वश में फसा ले तो उसका दिमाग सही तरीके से कार्य करने में असमर्थ हो जाता है।

  • नशे की लत एक क्रॉनिक है, जो बारबार लौटने वाली बीमारी है। इससे दिमाग में लंबे समय तक चलने वाले कैमिकल बदलाव होते हैं, जो नशे की लत को छूटने नहीं देते। लत को सामान्य भाषा में समझे तो दिमाग का

एक समय के बाद नशे का आदी हो जाना।

यदि आपको भी नशे की लत ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है तो मानसिक रोग विशेषज्ञ पंजाब का चयन करे।

नशे की लत का लक्षण क्या है ?

  • दवाओं का बारबार उपयोग करने की तीव्र इच्छा महसूस करना।

  • जब आप दवा पर होते हैं तो आप जिंदा महसूस करते हैं। जब दवा बंद हो जाती है, तो आप अस्थिर, उदास और भ्रम महसूस करते हैं।

  • इसके अलावा आपको भूख नहीं लगती और सिरदर्द हो सकता है।

  • आप खुद को दवा लेने से नहीं रोक सकते।

  • आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य में गिरावट आती है। उदाहरण के लिए, आपका वजन बढ़ना या कम होना शुरू हो सकता है। आपकी आंखें लाल हो जाती हैं।

  • आप ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे चुराने लगते हैं।

आपमें भी अगर नशे के भयंकर लक्षण नज़र आ रहे है तो बेस्ट साइकेट्रिस्ट लुधियाना का चयन करे।

नशे की लत से बचाव के तरीके क्या है ?

  • खुद को शिक्षित रखें।

  • तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके सीखें।

  • परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित रखें।

  • अपने दोस्तों को ध्यान से चुनें।

  • एक स्वस्थ जीवन शैली विकसित करें, आदि।

नशे की लत का इलाज क्या है ?

  • खुद को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए काउंसलिंग का चयन करे।

  • उपचार की दिशा में पहला कदम यह स्वीकार करना है कि आपको सबसे पहले नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या है।

  • नशे से निजात पाने का कोई इलाज नहीं है बल्कि इसका इलाज तभी संभव है जब आप खुद के मन में ठान ले की आपको इस लत से बाहर निकलना है।

नशे की लत से यदि आप निजात पाना चाहते है तो मानस हॉस्पिटल से काउंसलिंग का परीक्षण जरूर से करवाए। क्युकि अक्सर व्यक्ति डिप्रेशन की वजह से नशे की लत का शिकार होते है। तो ऐसे में काउंसलिंग और डॉक्टर की सलाह इलाज के रूप में जरूर से ले।

निष्कर्ष :

नशे की लत से निजात पाने का बेहतरीन विकल्प है खुद को मोटीवेट रखो और अच्छी संगत में रहो।