Blog


एंग्जायटी डिसऑर्डर होने के मुख्य लक्षण कौन से है ?

एंग्जायटी डिसऑर्डर क्या है, इसके मुख्य लक्षण कौन-कौन से है ?

July 8, 2024

4559 Views

एंग्जायटी डिसऑर्डर व्यक्ति के मानसिक स्थिति से जुड़ी एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसे पीड़ित व्यक्ति को अंदर ही अंदर बेचैनी, चिंता, घबराहट और मन में दर बैठने वाली समस्या होने लग जाती है | कई मामले ऐसे भी होते है जिससे पीड़ित व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार भी आने लग जाते है | यह समस्या खासकर उन लोगों में उत्पन्न होती जो लोग अपनी नींद पूरी और सही तरीके से नहीं लेते है | आइये जानते है एंग्जायटी डिसॉर्डर के मुख्य लक्षण कौन से है :- 

मानस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अक्षित महाजन ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो में यह कहा की बदलती जीवनशैली के कारण आज के समय में लोगों को मानसिक स्थिति से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों से गुजरना पड़ रहा है, जिनमे से एक है एंग्जायटी डिसऑर्डर | एंग्जायटी डिसॉर्डर एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिससे पीड़ित मरीज़ों को अंदर ही अंदर घबराहट होने लग जाती है | ऐसी स्थित में मरीज़ों को हाथ कापने की समस्या, बेचैनी की समस्या, अचानक पसीना आना और सिरदर्द जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है | 

See also  Cannabis/Marijuana: कैनबिस या भांग का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा गहरा असर !

डॉक्टर अक्षित महाजन ने यह भी बताया की एंग्जायटी डिसऑर्डर के मुख्य लक्षण है इससे पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले घबहराहट होने लग जाती है, व्यक्ति हर समय चिड़चिड़ेपन में रहता है, सिर में तेज़ दर्द होने लग जाता है, बेचैनी होने लग जाती है, सिर में भारीपन लगने लग जाता है, पेशाब बार-बार आने लग जाता है और इससे पीड़ित व्यक्ति के पूरे शरीर में झिनझिनाहट होने लग जाती है | कई मामलों में डिप्रेशन के लक्षण भी दिखाई देने लग जाती है, जैसे की उदास रहना, भूख कम लगने लग जाती है, हर वक़्त थकावट महसूस होना आदि शमिल है | 

See also  कुछ लोग अपने आप को चोट क्यों पहुंचाते हैं? खुद को नुकसान पहुँचाने वाले व्यवहार के कारण और विशेषज्ञों से बचाव के सुझाव जानें

कई मामलों में एंग्जायटी डिसऑर्डर इस इस हद तक बढ़ जाती की इससे पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है | इन्ही कारणों से एंग्जायटी डिसऑर्डर का सही समय पर इलाज करवाना बेहद ज़रूरी होता है, ताकि इससे पीड़ित व्यक्ति को  जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा मिल सके | यदि सही समय पर इलाज न करवाया गया तो यह समस्या आगे जाकर बहुत बड़ी और गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है |

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप मानस हॉस्पिटल नामक यूट्यूब चैनल पर विजिट कर सकते है | इस चैनल पर इस विषय संबंधी संपूर्ण जानकारी पर आपको वीडियो मिल जाएगी | इसके अलावा यदि आप एंग्जायटी डिसऑर्डर की समस्या से गुजर रहे है और इसका इलाज करवाना चाहते है तो इसके लिए भी आप मानस हॉस्पिटल से सीधा संपर्क कर सकते है, इस संस्था के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अक्षित महाजन साइकोलोजिस्ट में स्पेशलिस्ट है, जो इस समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ इस समस्या के बारे में संपूर्ण जानकारी दे सकते है |

See also  प्री-स्कूल या केजी के बच्चों को एडीएचडी का खतरा क्यों होता है? डॉक्टर से जानें