सेक्स से पहले कुछ लोग लाइट क्यों बंद कर देते हैं? डॉक्टर से जानें इसके पीछे के साइकोलॉजिकल कारणों के बारे में!
इस बात को लगभग सभी जानते हैं, कि सेक्स एक बहुत ही ज्यादा निजी और संवेदनशील अनुभव होता है, जिस में दोनों पार्टनर के आपस की भावनाएं, आत्म- विश्वास और मानसिक स्थिति की एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति में बहुत से लोग सेक्स के दौरान अपने कमरे की लाइट को बंद नहीं करते हैं, क्योंकि इस तरह के लोग अपने पार्टनर के चेहरे के भावों देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं और इसका पूरी तरीके से अनुभव लेना चाहते हैं। जबकि, बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो सेक्स करने से पहले अपने कमरे की लाइट को पूरी तरीके से बंद कर देते हैं। क्योंकि इस तरह के लोग सेक्स को अंधेरे में काफी ज्यादा अच्छे तरीके से एन्जॉय कर पाते हैं, यानी कि ऐसे लोगों को एक अंधेरे कमरे में सेक्स करना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, ना कि लाइट में। अब सवाल यह है, कि क्या आपका पार्टनर भी लाइट के दौरान सेक्स करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है? क्या वो एक अंधेरे कमरे में सेक्स करना पसंद करता है और सेक्स के दौरान अपने कमरे की सारी लाइटों को बंद कर देता है? अगर ऐसा है, तो इसके पीछे बहुत से साइकोलॉजिकल कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिस में शर्मिंदगी, अपने पार्टनर के सामने पूरी तरीके से खुल न पाना, शरीर को लेकर शर्म या फिर इनसिक्योरिटी महसूस करना, अपनी परफॉर्मेंस का डर होना, पहले के अनुभवों का असर होना और अपनी भावनाओं को छुपाना भी शामिल हो सकता है। आम तौर पर, इसके अलावा भी ऐसे बहुत से कारण इस में शामिल हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका पार्टनर सेक्स के दौरान लाइट बंद करके सेक्स करना पसंद करता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
सेक्स से पहले लाइट बंद करने के साइकोलॉजिकल कारण!
हम में से कुछ लोग सेक्स से पहले अपने कमरे की लाइटों को पूरी तरीके से बंद कर देते हैं और इस तरह की स्थिति में सेक्स को ज्यादा अच्छे तरीके से एन्जॉय कर पाते हैं। पर इसके पीछे बहुत से साइकोलॉजिकल कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जो कि निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
- शरीर को लेकर शर्म या फिर इनसिक्योरिटी महसूस करना
आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो सेक्स के दौरान न केवल अपने शरीर को लेकर पूरी तरह से निराशा महसूस करते हैं, बल्कि वह इस दौरान अपने शरीर को लेकर काफी ज्यादा इनसिक्योर भी महसूस करते हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति में उन को ऐसा महसूस होता है, कि उनका पार्टनर उनके शरीर को लेकर उनको जज कर सकता है, विशेष तौर पर उनके शरीर के किसी खास हिस्से को देखकर। इसलिए, इस तरह की स्थिति में, ऐसे लोग सेक्स के दौरान अपने कमरे की लाइट को बंद करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा, इस तरह की स्थिति में एक अंधेरे कमरे में उनको किसी भी बात का कोई भी डर महसूस नहीं होता है और वह शांति से इस को एन्जॉय कर पाते हैं।
- अपने पार्टनर के सामने पूरी तरीके से खुल न पाना
दरअसल, बहुत से मामलों में ऐसा होता है, कि एक व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ पूरी तरीके से खुल नहीं पाता है और सेक्स के दौरान वह अपने कमरे की लाइट को पूरी तरीके से बंद कर देता है, क्योंकि लाइट में उसे सेक्स के दौरान काफी ज्यादा शर्म महसूस हो सकती है। जिसकी वजह से वह सेक्स को पूरी तरीके से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, अगर लाइट में सेक्स किया जाता है, तो सामने वाले व्यक्ति की कमजोरियां सामने आ सकती हैं, जिसकी वजह से दोनों को एक दूसरे से काफी ज्यादा झिझक महसूस हो सकती है। इसलिए, सेक्स के दौरान इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए वह लाइट से ज्यादा अंधेरे में सेक्स करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
- अपनी भावनाओं को छुपाना
इस तरह की स्थिति में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो सेक्स को न सिर्फ शारीरिक तौर पर, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी एन्जॉय करना चाहते हैं। तो ऐसे में, कुछ लोग सेक्स के दौरान अपनी भावनाओं को खुल कर दिखाने में थोड़े सी हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से वे सेक्स से पहले कमरे कि लाइट को बंद करके अपनी भावनाओं को आसानी छुपा सकते हैं।
निष्कर्ष: सेक्स से पहले कुछ लोग अपने कमरे की लाइट को इसलिए बंद कर देते हैं, क्योंकि वह लाइट से ज्यादा एक अंधेरे कमरे में सेक्स करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं और साथ में बिना लाइट के सेक्स को ज्यादा अच्छे तरीके से एन्जॉय कर पाते हैं। इसके पीछे बहुत से साइकोलॉजिकल कारण हो सकते हैं, जिस में शर्मिंदगी महसूस करना, अपने पार्टनर के सामने पूरी तरीके से खुल न पाना और अपनी भावनाओं को छुपाना भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप का पार्टनर सेक्स से पहले कमरे की लाइट को बंद कर देता है। ऐसा करने से अच्छा है, कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर खुल कर इस बारे में बात करें और अपनी सभी बातों को एक दूसरे के साथ साझा करें। जिससे आप अपने क्वालिटी टाइम को अच्छे से एन्जॉय कर पाएं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दिमाग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही मानस अस्पताल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।