Blog


जाने एक्सपर्ट्स से सिज़ोफ्रेनिया का इलाज कैसे करें

सिज़ोफ्रेनिया क्यों होती है, इसके होने के कारण और मुख्य लक्षण क्या है ?

October 12, 2024

3757 Views

सिज़ोफ्रेनिया एक ऐसी स्थिति होती है जिसमे किसी भी साधारण व्यक्ति में भावनिक रूप से, विचार से संबंधित और व्यवाहरिक रूप से असाधारण कारणों से बदलाव आने लग जाते है | सरल भाषा में बात करें तो यह मस्तिष्क से जुडी एक ऐसी मानसिक परिस्थिति होती है, जो पीड़ित व्यक्ति के सोचने, महसूस करने और व्यवहारिक तरीकों को काफी प्रभावित कर देती है | जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति में डेलूशन्स और हसुलेशन जैसे समस्या होने लग जाती है | आइये जानते है सिज़ोफ्रेनिया होने के मुख्य लक्षण और कारण क्या है :- 

 

मानस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और सायकार्टिस्ट डॉक्टर अक्षित महाजन ने अपने यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक वीडियो में यह बताया कि सिज़ोफ्रेनिया एक ऐसी मानसिक स्थिति को कहा जाता है जिससे पीड़ित व्यक्ति की सोच और व्यवहार में मतिभ्रम, भ्रम और अव्यवस्थित जैसे बदलाव आने लग जाते है | मतिभ्रम एक ऐसी परिस्थिति होती है जिससे पीड़ित व्यक्ति को ऐसी चीज़ें दिखाई और सुनाई देती है, जिससे दूसरे लोग न तो सुन पाते है और ना ही देख पाते है | आइये जानते है इसके मुख्य लक्षण क्या है :-   

See also  सिजोफ्रेनिया क्या होता है, किन कारणों से होता है ये उत्पन्न और कैसे किया जाता है इलाज ?

 

सिज़ोफ्रेनिया के मुख्य लक्षण कौन-से है ?

 

डॉक्टर अक्षित महाजन ने यह भी बताया की सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों में अलग-अलग तरह के लक्षण पाए जा सकते है | जो लोगों की रोज़मर्रा जीवनशैली को भी काफी प्रभावित कर सकती है | जैसे की :- 

 

  1. सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्ति ऐसी चीज़ों के बारे में बोलेंगे, जिसके बारे में उन्हें खुद समझ ही नहीं होगा | 
  2. पीड़ित व्यक्ति को ऐसी चीज़ें दिखेंगी, सुनाई देगी और महसूस होंगी, जो वास्तविकता में मौजूद नहीं होगा | 
  3. इससे पीड़ित व्यक्ति को मौजूदा हालत के साथ उचित भावनाओं, विचारों और मनोदशा को महसूस करने में काफी परेशानी आएगी | 
  4. इससे पीड़ित व्यक्ति को जीवन में किसी भी काम पर रूचि नहीं लगेगा आदि | 
See also  सिज़ोफ्रेनिया होने के लक्षण कौन-से है ? जानिए कैसे करे उपचार

 

सिज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर समस्या का सही समय पर इलाज करवाना बेहद ज़रूरी होता है, अगर समय पर इलाज न करवाया गया तो यह आगे जाकर बहुत बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है | 

 

यदि आप में भी सिज़ोफ्रेनिया के लक्षण दिखाई दे रहे है और सही से परिक्षण करवाना चाहते है तो इसके लिए आप मानस हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के पास बेहतरीन और सायकार्टिस्ट में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम है जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलने में मदद कर सकते है | इसलिए आज ही मानस हॉस्पिटल वेबसाइट पर जाएँ और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करे, आप चाहे तो दिए गए नबरों से भी संपर्क कर सकते है | 

See also  What is the Definition of Schizophrenia?

 

इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक करें और इस वीडियो को पूरा देखें | इसके इलावा आप मानस हॉस्पिटल नामक यूट्यूब चैनल पर भी विजिट कर सकते है | यहाँ आपको इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी पर वीडियो मिल जाएगी |