Blog


साइकेट्रिस्ट-की-मदद-से-कैसे-निकले-डिप्रेशन-से-बाहर

डिप्रेशन के क्या है लक्षण, कारण, इलाज, दवा व बचाव के बेहतरीन तरीके ?

August 25, 2023

7158 Views

डिप्रेशन एक दिमागी डिसऑर्डर है, जिससे आज के समय में हर व्यक्ति परेशान है। वहीं डिप्रेशन व्यक्ति में लगातार उदासी और अरुचि की भावना का कारण बनते जा रहा है, डिप्रेशन को कई दफा नैदानिक अवसाद भी कहा जाता है। आप कैसा महसूस करते है, क्या सोचते है और कैसा व्यवहार करते है, इन सब पर डिप्रेशन का असर पड़ता जरूर है. इसकी वजह से भावनात्मक और शारीरिक समस्याएं भी पैदा हो सकती है, डिप्रेशन से हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में आज के लेख में चर्चा करेंगे ;

डिप्रेशन के कारण क्या है ?

  • डिप्रेशन के कारण व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है, वह मोटापे का शिकार हो सकता है, इससे वह आगे चलकर दिल की बीमारियों और डायबिटीज का मरीज हो सकता है। 
  • डिप्रेशन के कारण व्यक्ति शारीरिक दर्द और बीमार महसूस कर सकता है। 
  • डिप्रेशन की वजह से कई लोग शराब और ड्रग्स के आदी बन जाते है। 
  • चिंता, पैनिक डिसऑर्डर और सोशल फोबिया के शिकार हो सकते है। 
  • परिवार और रिश्तों में दिक्कतें हो सकती है, यही नहीं काम और स्कूल में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति सामाज से दूर होने लगते है। 
  • आत्महत्या के विचार आ सकते है और व्यक्ति इसकी कोशिश भी कर सकता है। 
  • व्यक्ति स्वयं को नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • चिकित्सीय स्थितियों के चलते व्यक्ति की समय से पहले मौत भी हो सकती है। 
See also  बढ़ते तनाव और डिप्रेशन की समस्या सिर्फ घर या नौकरी से ही नहीं, विटामिन की कमी से भी होता है

डिप्रेशन के कारणों का विस्तार से पता लगाने के लिए आपको पंजाब में मानसिक रोग विशेषज्ञ का चयन करना चाहिए।

डिप्रेशन की समस्या क्या है ?

  • डिप्रेशन की समस्या को अगर आप समझना चाहते है तो आपको बता दे की जब व्यक्ति एक साथ बहुत सी बातो को लेकर सोचता है तो वो अकसर डिप्रेशन जैसी बीमारी का शिकार हो जाता है। 
  • डिप्रेशन में पड़ा व्यक्ति कुछ भी करने में असमर्थ होता है। 
  • कई बार व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर भी डिप्रेशन में चला जाता है। 

डिप्रेशन के क्या लक्षण नज़र आते है ? 

  • उदासी, अशांति, खालीपन और निराश महसूस करना डिप्रेशन के लक्षण में शामिल है। 
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन और निराशा के भाव भी डिप्रेशन में पड़े व्यक्ति महसूस करते है। 
  • नींद में गड़बड़ी, अनिद्रा या बहुत अधिक सोना भी एक लक्षण है। 
  • थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना, छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में ज्यादा ऊर्जा लगना। 
  • भूख कम लगना, वजन कम होना, खाने के लिए इच्छा बढ़ना और वजन का बढ़ना। 
  • चिंता और बेचैनी के साथ ही विद्रोही के स्वभाव को देखना। 
  • स्वयं को तुच्छ समझना, हीन भावना आना, अपराधबोध होना पूर्व की असफलताओं के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराना। 
  • सोचने, ध्यान केंद्रित करने, निर्णय लेने और चीजों को याद रखने में परेशानी महसूस करना। 
  • बार-बार मृत्यु का विचार आना, आत्महत्या के विचार आना और कोशिश करना। 
  • बिना किसी कारण सिरदर्द और कमर दर्द का महसूस होना। 
  • बाहर जाने की बजाय घर पर ही रहने का मन करना आदि डिप्रेशन के लक्षण में शामिल है।
See also  अल्जाइमर रोग के क्या है - लक्षण, कारण व इलाज के तरीके ?

डिप्रेशन से बचाव कैसे करें ?

  • तनाव को नियंत्रित करें, इससे आप अपने लचीलेपन और आत्मसम्मान को बढ़ा सकते है। 
  • अपने दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें. खासतौर पर संकट के समय आपको बुरे दौर से निकालने में ये लोग मदद करते है। 
  • डिप्रेशन का पहला लक्षण दिखने पर इसके और बिगड़ने से पहले जल्द लुधियाना में बेस्ट साइकेट्रिस्ट से इसका इलाज करवा लें। 
  • लक्षणों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उचित इलाज प्रक्रिया को अपनाएं।  

डिप्रेशन का इलाज क्या है ?

  • अवसाद से पीड़ित अधिकांश लोगों में दवाएं और मनोचिकित्सा प्रभावी साबित होती है। 
  • वहीं आपके नियमित डॉक्टर या मनोचिकित्सक लक्षणों से राहत दिलवाने के लिए आपको दवाएं दे सकते है, हालांकि, अवसाद पीड़ित कई लोगों को मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और अन्य मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर को दिखाने से लाभ मिल सकता है। 
  • अगर आप गंभीर रूप से अवसाद में है तो आपको कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता पड़ सकती है। 
  • या हो सकता है आपको लक्षणों में सुधार होने तक आउटपेशेंट ट्रीटमेंट प्रोग्राम में रहना पड़ सकता है। 
See also  Is It True That Counseling Or Talk Therapy Can Help With Depression?

डिप्रेशन के इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल :

आप अगर डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों को जानकर इसके इलाज के बारे में हॉस्पिटल का चयन करते है तो आपकी परेशानी नहीं बढ़ सकती। वही आप मानसिक रूप से पूरी तरह से पागल होने से बचने के लिए जल्द मानस हॉस्पिटल का चयन करें।