Blog


Meditation and mindfulness practice at Manas Hospital for mental wellness and stress relief.

स्ट्रेस को दूर करने के लिए 10 मिनट तक करें ये योगासन, जो करे डिप्रेशन को दूर और दिलाये बेचैनी से राहत

October 5, 2024

7328 Views

आज के दौर में दिनभर कामकाज करने की वजह से लोग अपने स्वास्थ्य का ठीक ढंग से ख्याल नहीं रख पाते है | जिस कारण उन्हें कई तरह की समस्या से गुजरना पड़ जाता है | मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाये रखने के लिए योगासान का अभ्यास सबसे अच्छा विकल्प होता है | जिन लोगों का काम तनावभरा और प्रेशर वाला होता है, उन लोगों को खासतौर पर प्रतिदिन योगासान ज़रूर करना चाहिए, क्योंकि यह तनावभरा काम डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसे समस्या को बढ़ावा देता है | 

 

हर समय तनाव और चिंता में रहने से आप अपनी मानसिक स्वास्थ्य को काफी प्रभावित कर सकते है | कई बार लोग तनाव और डिप्रेशन से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा ले लेते है, जिससे वह लोग आदि हो जाते है और इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है | 

लेकिन आपको बता दें, कुछ योगासन को अपनाने से आप बिना संघर्ष किये तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते है, यानी बिना दवाओं के सेवन से आप स्ट्रेस को कम करने की कोशिश कर सकते है, आइये जानते है ऐसे ही योगासन के बारे में :- 

See also  A comprehensive guidance to understand everything about depression.

  • सुखासन :- सुखासन मुद्रा का अभ्यास करके आप स्ट्रेस के स्तर को कम कर सकते है | इसलिए प्रतिदिन 10 मिनट तक प्रत्येक व्यक्ति को यह योगासन का अभ्यास ज़रूर करना चाहिए | ये मानसिक स्वास्थ्य को मज़बूत बनाने में मदद करेगा और शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाएगा | 


  • बालासन :- यह आसन को चाइल्ड मुद्रा भी कहा जाता है | यह योगासन करने से मस्तिष्क को काफी शांति मिलती है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है | इस योगासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से आप अपने मूड को काफी बेहतर बना सकते है | इसके साथ ही आप मानसिक तनाव और शारीरिक से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते है | 


  • शलभासन :- मानसिक चिंता, तनाव और थकान के अलावा यह आसन कई शारीरिक समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकता है | टेलबोन, गर्दन, छाती और कंधों की मज़बूती को बढ़ाने के लिए आप शलभासन मुद्रा का रोज़ाना अभ्यास करें | 
See also  Why do children get affected by anxiety and Depression? Explain the symptoms of these conditions?


  • मार्जरी आसन :- मार्जरी आसन मुद्रा को गाय मुद्रा या फिर बिल्ली मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है | जिस तरह से बिल्ली कुछ देर स्ट्रेचिंग करने के बाद ही चलती है, ठीक उसी तरह से इस आसन में खिंचाव का अभ्यास किया जाता है | यह आसन करने से आप मानसिक स्वास्थ्य को ओर भी बेहतर बना सकते है, तनाव और एंग्जायटी से निजात पा सकते है, दिमाग शांत रहता है और सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं होती | 


  • पश्चिमोत्तासन :- स्ट्रेस के स्तर को कम करने के लिए पश्चिमोत्तासन सबसे लाभकारी योगासन में से एक है | इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ओर भी बेहतर बना सकते है | यह आसन तनाव को दूर करने और नींद को पूरा करने में मदद करता है | इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को भी दूर किया जा सकता है | 
See also  Is It True That Counseling Or Talk Therapy Can Help With Depression?

यदि यह सब करने के बाद भी आपकी स्थिति पर किसी भी तरह का सुधार नहीं आ रहा है तो बेहतर है की आप मनोचिकित्सक के पास जाएँ और अपना इलाज करवाएं, ताकि जल्द से जल्द आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है, क्योंकि स्थिति गंभीर होने पर इससे पीड़ित व्यक्ति गलत कदम भी उठाने की हरकत कर सकता है | 

 

इलाज के लिए आप मानस हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के मौजूद सभी डॉक्टर पंजाब के बेहतरीन सायकार्टिस्ट में से एक है, जो पीड़ित मरीज़ों का स्थायी रूप से इलाज कर, इससे छुटकारा दिलाने में मदद कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही मानस हॉस्पिटल नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से संपर्क कर सकते है |