Blog


कैनबिस-या-भांग-के-सेवन-ने-कैसे-साइकेट्रिस्ट-को-दिया-आवाहन

Cannabis/Marijuana: कैनबिस या भांग का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा गहरा असर !

May 26, 2023

4665 Views

कैनबिस (Cannabis/Marijuana) जिसका दूसरा नाम भांग है इसका सेवन भी आज के समय में व्यक्ति ज्यादा कर रहे है जिसका सीधा असर हमे अपने स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। इसलिए आप भी अगर भांग का सेवन कर रहे है तो आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;

क्या कैनबिस या भांग का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है ?

Cannabis/Marijuana: कैनबिस या भांग का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे और किस प्रकार असर पड़ता है इसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • बिल्कुल पड़ता है क्युकि, एक अध्ययन के अनुसार पाया गया है कि कैनबिस उपयोग करने वाले लोगों में सिजोफ्रेनिया होने का खतरा औसत से अधिक है। यदि आप 15 वर्ष की आयु से पहले भांग का सेवन करना प्रारम्भ करते हैं तो आप में 26 वर्ष की आयु तक मानसिक विकार होने की संभावना 4 गुना अधिक बढ़ सकती है।
  • इसके अलावा ज्यादा मात्रा में भांग खाने से इंसान का दिमाग ठीक से काम करना बंद कर सकता है। इसके अलावा ज्यादा भांग का सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
See also  Things you can do to cope up with grief during lockdown

भांग के सेवन ने आपको मानसिक रूप से कमजोर कर दिया है तो मानसिक रोग विशेषज्ञ के संपर्क में आए।

कैनबिस या भांग के सेवन से कौन-सी बीमारियां होती है ?

भांग का सेवन करने से व्यक्ति निम्न बीमारियों से ग्रस्त रहता है ;

भांग खाने के बाद आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां जैसे अत्यधि‍क सिरदर्द, सिर भारी होना, घबराहट, ऊल्टी, मितली, चिंता आदि महसूस हो सकती हैं, जो काफी कष्टदायक होती हैं। आप बहकी-बहकी बातें कर सकते हैं और कमजोर दिमागी क्षमता हो तो यह आपके मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है।

भांग के अत्यधिक सेवन ने आपके अंदर कई बीमारियां उत्पन कर दी है तो बेस्ट साइकेट्रिस्ट लुधियाना का चयन करे।

See also  What do you need to know about the effect of alcohol addiction on mental health?

कैनबिस या भांग क्या होता है ?

कैनबिस के बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • कैनबिस भांग के पौधे से तैयार किया जाता है जिसे एक प्सैकोएक्टिव ड्रग या औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। कैनबिस को मारिजुआना, गांजा और भांग के नामों से भी पुकारा जाता है।
  • कैनबिस या भांग के पौधों का प्रयोग भिन्न प्रयोजनों के लिए भी किया गया है जैसे कि रस्सी व वस्त्र बनाने के लिए, एक चिकित्सा जड़ी-बूटी के रूप में या फिर लोकप्रिय मनोरंजन दवा/पदार्थ के लिए।

कैनबिस या भांग का प्रभाव क्या हैं ?

  • भांग के अच्छे प्रभाव की बात करे तो इसमें अत्यंत आराम, खुशी, निद्रा की अनुभूति होती है। और संगीत बेहतर सुनाई देने लगता है।
  • भांग के दुष्प्रभाव की बात करे तो इसमें व्यक्ति का दिमाग उसके काबू में नहीं रहता। 
  • काम-काज पर भी काफी बुरा असर डालती है यदि कोई व्यक्ति भांग का सेवन करता है तो।
  • नियमित भांग का सेवन करने वाले व्यक्ति को काफी परेशानी होती है अपने रोजाना के काम (ड्राइविंग व अन्य घरेलु कार्य) को सुचारु रूप से जारी रखने में। 
  • शारीरिक स्वास्थ्य को भी काफी परेशानी होती है।
  • भांग के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का होना सामान्य सी बात है।
See also  How important is it for pregnant women to visit a psychiatrist?

यदि आप भांग के इस प्रभाव को कम करना चाहते है तो मानस हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर से जरूर संपर्क करे। 

निष्कर्ष :

भांग का सेवन व्यक्ति के सेहत पर काफी गहरा असर डालता है इसलिए आप अगर चाहते है की इसका असर आपके सेहत पर ज्यादा न पड़े तो इसका सेवन करना आज से ही बंद कर दे।