Blog


A woman with a worried expression, holding her chin, in a casual plaid shirt against a plain backgro.

आखिर क्यों होती है सिर में झनझनाहट? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में!

May 19, 2026

17 Views

दरअसल, पूरे दिन में दिमाग की एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसमें वह हर वक्त व्यस्त रहता है और व्यक्ति के किसी न किसी काम में उलझा हुआ रहता है। दिमाग शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिस का सेहतमंद रहना और समय समय पर आराम करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, शरीर के बाकी अंगों की तरह दिमाग को भी एक पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। क्योंकि, जिस तरह हमारा शरीर पूरे दिन में काम कर कर के थक जाता है, उसी तरह हमारा दिमाग भी थक जाता है और आराम मांगने लगता है, जिस में कि हम अपने आप को काफी ज्यादा वीक फील करने लग जाते हैं और कुछ भी अच्छे तरीके से कर या फिर सोच नहीं पाते हैं, एक अलग ही तरह का दर्द शरीर में होता है, तो उस दौरान हमको समझ जाना चाहिए, कि हमारा दिमाग आराम चाहता है। 

जब हम किसी बात को लेकर बैठ जाते हैं और उसके बारे में सोचते रहते हैं, तो इसके कारण दिमाग में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो दर्द और दिमागी झनझनाहट का कारण बन सकती हैं। आपको पता ही होगा, कि एक व्यक्ति दिमाग के बिना कुछ भी नहीं है, अगर उसका दिमाग ही अच्छे तरीके से काम नहीं करेगा, तो वह एक मरीज के भांति पड़ा रहेगा। इसलिए, दिमाग को सेहतमंद रखना और समय समय पर उसको पोषण प्रदान करना दिमागी सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, दिमाग में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को हमें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे, कि दिमाग में अचानक से झनझनाहट होने लगना। यह समस्या आपको आम लग सकती है, पर अगर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाये, तो यह एक बड़ी समस्या का रूप भी धारण कर कर सकती है। इसलिए, अगर आपके भी कभी सिर में अचानक से झनझनाहट होती है, तो इसे आम समझ कर नजरअंदाज करना आपकी एक बहुत ही बड़ी गलती साबित हो सकती है। 

See also  डॉक्टर अंशुल महाजन ने दी मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाने की टिप्स

आम तौर पर, लगभग सभी लोग सिर में होने वाले दर्द या फिर झनझनाहट को कहीं न कहीं महसूस करते ही हैं, पर हम में से ज्यादातर लोग इसे किसी बात का तनाव या फिर दिमागी थकान समझ कर ऐसे ही अनदेखा कर देते हैं। पर, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ऐसा करना आपकी सम्पूर्ण सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि, ऐसे बहुत से मामलों में यह समस्या शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर समस्या का भी परिणाम हो सकता है, जिस को हम महसूस या फिर देख नहीं पाते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इस समस्या का समय पर इलाज करने के लिए इस स्थिति को अच्छे से समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में, कई कारणों की वजह से सिर में झनझनाहट हो सकती है, जिस में नसें दबना, तनाव, चिंता, ब्लड सर्कुलेशन में कमी, विटामिन की कमी, माइग्रेन और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इन चीजों पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। ऐसे में, दिमागी समस्या बढ़ने पर आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

सिर में झनझनाहट होने के कारण!

दरअसल, सिर में झनझनाहट होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना दिमागी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जैसे 

  1. काफी ज्यादा तनाव और चिंता होना 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर आप हद से ज्यादा तनाव और चिंता करते हैं, तो इससे आपके शरीर की नसों पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिसके कारण न केवल दिमागी सेहत प्रभावित होती है, बल्कि इसके कारण सिर में अचानक से झनझनाहट महसूस होने लग जाती है। आम तौर पर, अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक मानसिक दबाव में रहता है, तो उसको इस समस्या का आभास बार -बार हो सकता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो तनाव लेने से बचें, नहीं तो इसके कारण दर्द भी हो सकता है।

  1. माइग्रेन की समस्या होना 
See also  एंग्जायटी डिसऑर्डर क्या है, इसके मुख्य लक्षण कौन-कौन से है ?

दरअसल, अगर आप माइग्रेन जैसी समस्या के शिकार हैं, तो इसके कारण आपको सिर में दर्द के साथ-साथ झनझनाहट का भी एहसास हो सकता है। आमतौर पर , इस समस्या की शुरुआत से पहले व्यक्ति में इसके कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 

  1. ब्लड सर्कुलेशन में कमी होना 

अगर आपके ब्लड सर्कुलेशन में किसी भी तरह की कोई भी कमी पाई जाती है, तो इससे आपको अपने सिर में झनझनाहट का अनुभव हो सकता है। इस तरह की स्थिति में नसों को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन प्राप्त नहीं हो पाता है, जिसके कारण सिर झनझनाहट के साथ साथ आपको दर्द भी महसूस हो सकता है। 

  1. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या होना 

दरअसल, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या हमारी गर्दन से जुड़ी होती हैं, जिसमें हमारी गर्दन की नसों पर दबाव बढ़ता है और सिर में झनझनाहट और चक्कर आना जैसा महसूस हो सकता है। 

सिर की झनझनाहट को किस तरह कम किया जा सकता है? 

आम तौर पर, सिर की झनझनाहट को कम करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे 

  1. योग, ध्यान और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का अभ्यास करें। 
  2. कोई भी काम करते वक्त सही मुद्रा में बैठें। 
  3. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार का सेवन करें। 
  4. हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें। 
  5. ऐसे में, पर्याप्त नींद लें। 

निष्कर्ष: दिमाग शरीर का एक वो महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसका सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए मजबूत, सेहतमंद और ताकतवर होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर दिमाग की सेहत पर महत्वपूर्ण ध्यान न दिया जाये, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिसके कारण एक व्यक्ति के लिए काम करना और किसी भी बात को सोचना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। इसमें सिर में झनझनाहट होना भी शामिल है। यह एक हल्की चुभन, सुन्नपन या बिजली के झटके जैसा हो सकता है। इसका अनुभव कुछ सेकंड से कई मिनट तक रह सकता है यह समस्या आम है, पर ध्यान न देने पर गंभीर भी हो सकती है। सिर में झनझनाहट होने के पीछे नसों का दबना, माइग्रेन होना और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या होना जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लगातार सिर दर्द रहने, चक्कर आने, हाथ या फिर चेहरे में सुन्नपन महसूस होने, बोलने या फिर देखने में दिक्कत होने पर यह समस्या गंभीर मानी जाती है। ऐसे संकेत किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या की ओर इशारा करते हैं। डॉक्टर के नौसार इस समस्या को नजरंअदाज करना मतलब की किसी बड़ी समस्या को बुलावा देना हो सकता है, इसलिए समय पर इलाज होना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो इससे आपके दिमाग को शांति मिल सकती है। इस तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही मानस अस्पताल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

See also  क्या डिप्रेशन और एंग्जायटी वॉक करने से कम हो सकती है? डॉक्टर से जाने

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. क्या दिमागी समस्या होने पर सिर में झनझनाहट हो सकती है?

दरअसल, हाँ ऐसे में किसी भी तरह की दिमागी समस्या या फिर नसों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर सिर में झनझनाहट जैसी समस्या हो सकती है। 

प्रश्न 2. बच्चे की मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए किन चीजों का सेवन हो सकता है फायदेमंद? 

आम तौर पर, अगर आप अपने बच्चे के दिमाग को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उनको ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और साथ में विटामिन से भरपूर भोजन का सेवन करने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा, बादाम, बीज, अखरोट, दही, पत्तेदार सब्जियां और बेरीज का सेवन भी दिमाग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे दिमाग तेज और शांत रहता है। इसके साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, सही नींद लेना और रोजाना खेलना भी दिमागी विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।